World No Tobacco Day 2023: जानिए क्या है विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2023 की थीम

By Admin

Published on:

Follow Us

World No Tobacco Day 2023: हर वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को तंबाकू और तंबाकू से बने पदार्थों का सेवन करने से रोकना है। तंबाकू न केवल हमारे शरीर को खराब करता है बल्कि हमारे आस पड़ोस के लोगो के स्वास्थ्य को भी खराब करता है।

आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि क्यों हम विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाते है इस वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम क्या है साथ ही हम जानेंगे की तंबाकू और इससे बने पदार्थ हमें कैसे नुकसान पहुंचाते है। इस आर्टिकल को पूरा पढ़े क्योंकि यह जानकारी आपके और आपके परिवार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

World No Tobacco Day 2023 We need food, not Tobacco

Theme for World No Tobacco Day 2023

जैसा कि आप जान चुके है कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस हर वर्ष 31 मई को मनाया जाता है। हर वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस की एक थीम होती है। वर्ष 2023 में विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम है – “We need food, not tobacco” अर्थात् हमें भोजन चाहिए, न कि तंबाकू।

Theme for World No Tobacco Day 2023“We need food, not Tobacco”.

Theme for World No Tobacco Day 2023, We need food, not Tobacco

दरअसल तंबाकू को एक फसल के रूप में उगाया जाता है। दुनिया के कई सारे देशों में इसकी कृषि की जाती है। तंबाकू का हमारे स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पड़ता है। एक ओर दुनिया में लाखों लोग अपना भोजन जुटाने में भी सक्षम नहीं है और वहीं दूसरी तरफ लोग तंबाकू की कृषि करते है जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक तक नहीं है। ऐसे में इस वर्ष की थीम लोगों तक यह संदेश पहुंचाना चाहती है कि तंबाकू की जगह भोजन/स्वास्थ्य देने वाली फसलों को उगाया जाए।

पहली बार कब मनाया गया था विश्व तंबाकू निषेध दिवस

वर्ष 1987 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तंबाकू की वजह से होने वाली बीमारियों और इसकी वजह से बढ़ रही मृत्यु दरों को देखते हुए इसे विश्व महामारी घोषित कर दिया था।

इसके बाद 7 अप्रैल 1988 को WHO की वर्षगाठ पर विश्व तंबाकू निषेध दिवस को पहली बार मनाया गया। उसके बाद हर वर्ष 31 मई को इसे मनाया जाने लगा।

सिगरेट क्या होती है और लोग इसका सेवन क्यों करते है?

तंबाकू का सेवन लोग लगभग 2000 वर्षों से भी अधिक समय से कर रहे है। जब तंबाकू को रोल करके पिया जाता है तो इसे सिगरेट कहते है।

लोगों के पास सिगरेट पीने के कई कारण हो सकते हैं। कुछ लोग सिगरेट को एक आदत बनाते हैं जो उन्हें स्ट्रेस, परेशानी से निपटने में सहायता करती है। कुछ लोगों के लिए, सिगरेट पीना मनोरंजन के लिए एक तरीका होता है या फिर उन्हें मीठा या चख वाला स्वाद पसंद होता है। इसी

कुछ लोगों के लिए सिगरेट पीना एक सामाजिक क्रिया भी हो सकता है। उन्हें लगता है कि सिगरेट पीने से उनकी प्रसिद्धि बढ़ती है या फिर दोस्तों के साथ समय बिताने का एक तरीका होता है।

लेकिन असल कारण यह है कि सिगरेट में मौजूद निकोटीन नामक एक ऐसा पदार्थ होता है जो शरीर को उत्तेजित करता है और आराम दिलाता है। इसलिए कुछ लोगों को सिगरेट के निकोटीन का सेवन करने से मानसिक आराम मिलता है।

सिगरेट पीने से हमारे शरीर में क्या दुष्प्रभाव पड़ते है?

ध्यान देने योग्य बात यह है कि सिगरेट पीने से हमारे शरीर पर कई नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं, जिसमें फेफड़े खराब होना, कैंसर, हार्ट अटैक, दिल की बीमारियां, आदि शामिल है। तंबाकू की पत्तियों में कई सारे नशीले पदार्थ होते है जो हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ हमारे मानसिक स्वास्थ्य को भी खराब करते है।

Join Telegram Channel 🔥Click Here
Latest Govt Jobs in Himachal PradeshHP Forest Guard Recruitment 2023 | राज्य में जल्द भरे जाएंगे 455 फॉरेस्ट गार्ड के पद

FAQs

What is the theme for World No Tobacco Day 2023?

Theme for World No Tobacco Day 2023 is “We need food, not Tobacco”.

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पहली बार कब मनाया गया था?

7 अप्रैल 1988 को WHO की वर्षगाठ पर विश्व तंबाकू निषेध दिवस को पहली बार मनाया गया। उसके बाद हर वर्ष 31 मई को इसे मनाया जाने लगा।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2023 की थीम क्या है?

इस वर्ष (2023) विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम है “हमें भोजन चाहिए, न कि तंबाकू”।

Admin

Prabhat Chauhan, founder of SarkariJobsbharti.in, leverages his background in Political Science and Economics to provide insightful guidance for navigating government job opportunities in India.

Leave a Comment