World Environment Day 2023 जानिए क्या है इस वर्ष की थीम, क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस

By Admin

Published on:

Follow Us

World Environment Day 2023: विश्व पर्यावरण दिवस लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। क्योंकि फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुंआ, single-use plastic, नदियों में फैंका जाने वाला कचरा, वनों की कटाई आज एक गंभीर समस्या बन चुकी है।

इनके कारण वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, प्लास्टिक प्रदूषण आदि जैसी समस्याएं बढ़ रही है। जिसके कारण नई नई बिमारियां भी पैदा हो रही है। यदि इसे कम नहीं किया गया तो पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं होगा अन्य शब्दों में पृथ्वी पर जीना मुश्किल हो जाएगा।

World Environment Day 2023, Theme for World Environment Day 2023

यह एक बहुत बड़ा चिंता का विषय है। इसीलिए पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए और पशु पक्षियों को सुरक्षित रखने के लिए हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

इस वर्ष हम 50वां विश्व पर्यावरण दिवस मना रहे है। इस दिवस का एकमात्र उद्देश्य मनुष्य में पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ाना है। इस दिन स्कूल, कॉलेज और लगभग सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।

उद्देश्य

जैसे जैसे हम आधुनिकता की ओर बढ़ रहे है वैसे वैसे प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। इसी प्रदूषण को रोकने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

पहली बार कब मनाया गया था World Environment Day

वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से वैश्विक स्तर पर पर्यावरण प्रदूषण और इसकी वजह से बढ़ रही समस्याओं को हल करने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस की नींव रखी गई। इसकी शुरआत स्टॉकहोम में हुई थी उस सम्मेलन में 119 देश शामिल हुए थे।

जानिए क्या है World Environment Day 2023 की थीम

हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की एक थीम होती है और हर थीम का एक अलग उद्देश्य होता है। हर वर्ष अलग अलग देश विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी करते है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का मेजबान देश Côte d’lovire है।

वर्ष 2023 विश्व पर्यावरण दिवस की थीम है “Solutions to Plastic pollution” अर्थात् “प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान”।

इस थीम का उद्देश्य है:

  1. प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए बेहतर कदम उठाना और पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाना क्योंकि प्लास्टिक पर्यावरण के साथ साथ जीव जंतुओं और मनुष्य को बहुत नुकसान पहुंचाता है।
  2. इसके उपयोग से न केवल पर्यावरण पर प्रभाव पड़ता है बल्कि अनेक प्रकार की बिमारियां उत्पन्न होती है।
  3. साथ ही प्लास्टिक से Air pollution और Water pollution भी होता है।

यह थीम

  1. प्लास्टिक को कम करने
  2. प्लास्टिक की recycle करने और
  3. प्लास्टिक को खत्म करने आदि समाधान पर जोर देती है।

Click here to read more related articles.

FAQs

What is the theme for World Environment Day 2023?

Theme for World Environment Day 2023 is “Solutions to Plastic pollution”. Read more

Admin

Prabhat Chauhan, founder of SarkariJobsbharti.in, leverages his background in Political Science and Economics to provide insightful guidance for navigating government job opportunities in India.

Leave a Comment