HP Police Constable Recruitment 2024: 1,226 पदों के लिए भर्ती, लोक सेवा आयोग को संस्तुति भेजी गई

By Admin

Published on:

Follow Us

HP Police Constable Recruitment 2024: हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पुलिस विभाग में पुरुष और महिला कांस्टेबल के 1,226 पद भरने की अनुमति प्रदान की गई है। इनमें 818 पद पुरुष कांस्टेबल, 351 महिला कांस्टेबल, और 57 पद पुरुष चालकों के हैं।

HP Police Constable Recruitment 2024
HP Police Recruitment 2024

इन पदों के लिए हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से सीधी भर्ती की जाएगी और महिला उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। भर्ती संबंधी संस्तुति आयोग को भेज दी गई है और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दृष्टिगत, लिखित परीक्षा हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा करवाई जाएगी। ये सभी 1,226 पद संबंधित जिले के जनसंख्या अनुपात और आरक्षण रोस्टर के अनुसार भरे जाएंगे।

कहां भरे जाएंगे कितने पद HP Police Constable Recruitment 2024

भर्ती के अनुसार, बिलासपुर से 46 पद पुरुष कांस्टेबल, 19 पद महिला कांस्टेबल और तीन पद चालक के भरे जाएंगे। चंबा से 62 पद पुरुष और 27 पद महिला कांस्टेबल और चार पद चालक, हमीरपुर से 54 पद पुरुष, 23 पद महिला कांस्टेबल, चार पद चालक के भरे जाएंगे।

यह भी पढ़े: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती 2024 के लिए क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता, कब शुरू होगी भर्ती, कैसे करें आवेदन

कांगड़ा से 180 पद पुरुष, 77 पद महिला कांस्टेबल, 12 पद चालक, किन्नौर से 10 पद पुरुष, चार पद महिला कांस्टेबल, एक पद चालक, कुल्लू से 52 पद पुरुष, 22 पद महिला कांस्टेबल, चार पद चालक, लाहौल-स्पीति से चार पद पुरुष, दो पद महिला कांस्टेबल, मंडी से 119 पद पुरुष, 51 पद महिला कांस्टेबल और आठ पद चालकों के भरे जाएंगे। शिमला में 97 पद पुरुष कांस्टेबल, 42 पद महिला कांस्टेबल, सात पद चालक, सिरमौर में 63 पद पुरुष, 27 पद महिला कांस्टेबल, पांच पद चालक, सोलन से 69 पद पुरुष, 30 पद महिला कांस्टेबल, पांच पद चालक और ऊना से 62 पद पुरुष, 27 पद महिला कांस्टेबल के और चार पद चालकों के भरे जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश की सभी सरकारी नौकरियों से जुड़ी जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel से जुड़ना ना भूलें! लिंक नीचे दिया गया है:

Important Links for HP Police Constable Recruitment 2024

Join Telegram 🔥Click Here
Join WhatsApp GroupClick Here
Read more related articlesHSSC Police Constable Recruitment 2024: Apply Online, Salary, Educational Requirements – All details

Admin

Prabhat Chauhan, founder of SarkariJobsbharti.in, leverages his background in Political Science and Economics to provide insightful guidance for navigating government job opportunities in India.

3 thoughts on “HP Police Constable Recruitment 2024: 1,226 पदों के लिए भर्ती, लोक सेवा आयोग को संस्तुति भेजी गई”

Leave a Comment