HP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 को लेकर सामने आया नया बड़ा अपडेट; विस्तार से जानिए पूरा मामला

By Admin

Verified

Updated on:

Follow Us

HP Police Recruitment 2024 | HP Police Constable Recruitment 2024

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस कांस्टेबल की भर्ती होगी। अब हिमाचल प्रदेश में जो भी पुलिस कांस्टेबल की नई भर्ती होगी वह नई नियमों के अनुसार होगी।

जिले की जनसंख्या के अनुपात के आधार पर पुलिस कांस्टेबल के 1228 पद भरे जाएंगे राज्य लोक सेवा आयोग या इसके समकक्ष किसी अन्य आयोग से भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में महिला अभ्यर्थियों को 30% आरक्षण दिया जाएगा। कांस्टेबल चालक की रिक्तियां केवल पुरुष अभ्यार्थियों से ही भरी जाएगी।

बटालियन कमांडेंट नियुक्ति पदाधिकारी होंगे। लिखित परीक्षा ऑनलाइन पद्धति के माध्यम से ली जाएगी। लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम 12वीं कक्षा के स्तर का होगा। प्रश्न पत्र दोनों भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध करवाए जाएंगे।

गृह विभाग की ओर से इस बाबत आपत्तियां मांगी गई थी लेकिन अब इन नियमों को अधिसूचित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े: हिमाचल प्रदेश के युवाओं को 21,000 नौकरियां देगी सरकार

लंबाई में हुआ बदलाव

भर्ती में सभी वर्गों के लिए एक एक इंच लंबाई बढ़ाई गई है। भर्ती के लिए सरकार ने कुछ बदलाव किए हैं। सामान्य वर्गों के लिए पुरुष भर्ती के लिए लंबाई 5.6 फीट, आरक्षित वर्गों के लिए 5.4, महिलाओं के लिए 5.2 फीट रखी गई है। पुलिस मुख्यालय 1228 पदों को भरने की औपचारिकताएं पूरी करे में जुटा है। संशोधित पुलिस भर्ती में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

सरकारी नौकरियों से जुड़ी जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel से जुड़ना न भूलें लिंक नीचे दिया गया है:

पीटीसी डरोह (Police Training Centre Daroh) में ही दिया जायेगा विशेष कमांडो प्रशिक्षण

चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 9 माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बुनियादी भर्ती प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद भर्ती कांस्टेबल पीटीसी दरोह में विशेष कमांडो प्रशिक्षण से गुजरेंगे। प्रिंसिपल पीटीसी दरोह नए रंगरूटों को विशेष कमांडो बनने के लिए चार सप्ताह का कमांडो कोर्स भी करवाएंगे। प्रशिक्षण का पाठ्यक्रम और उसका कार्यक्रम पुलिस महानिदेशक द्वारा स्थाई आदेशों के माध्यम से अधिसूचित किया जाएगा। भर्ती प्रशिक्षण कोर्स और स्पेशल कमांडो कोर्स के सफल समापन पर उम्मीदवारों को स्पेशल कमांडो कांस्टेबल के रूप में बुलाया जाएगा।

यह भी पढ़े: हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती 2024 874 पदों पर होगी भर्तियां, सम्पूर्ण जानकारी आसान भाषा में

महिलाओं को पहले मिलता था 25 फीसदी आरक्षण

इससे पहले महिलाओं को भर्ती में 25 फीसदी का आरक्षण दिया जाता रहा है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को राहत देने के लिए नियमों में संशोधन किया है। लोकसेवा आयोग के माध्यम से यह भर्ती होगी।  पुलिस मुख्यालय की ओर से इसके लिए 15 दिन के भीतर आपत्ति और सुझाव मांगे गए हैं। उल्लेखनीय है कि पुलिस की भर्ती काफी समय से लटकी थी। कांग्रेस सरकार ने इस प्रक्रिया को शुरू किया है।

सरकारी नौकरियों से जुड़ी जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel से जुड़ना न भूलें लिंक नीचे दिया गया है:

पुरुष अभ्यर्थियों को 1500 मीटर दौड़ साढ़े पांच मिनट तक पूरी करनी होगी। महिलाओं के लिए 800 मीटर दौड़ होगी। यह उन्हें 3 मिनट 45 सेकंड में पूरा करना होगा। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 1.35 मीटर और महिलाओं के लिए 1.10 मीटर ऊंची कूद में भाग लेना होगा। इसके लिए उन्हें तीन प्रयास मिलेंगे। पुरुषों को 4 मीटर और महिलाओं को 3 मीटर लंबी छलांग लगानी होगी। इसके अलावा पुरुषों को 100 मीटर की दौड़ 14 सेकंड और महिलाओं को 17 सेकंड के भीतर पूरी  करनी होगी।

लंबाई के भी मिलेंगे अंक

पुलिस कांस्टेबल में भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थियों को लंबाई के अंक भी मिलेंगे। पुरुषों में 5 फीट 7 इंच से कम अभ्यर्थी को कोई अंक नहीं मिलेगा। 5 फीट 7 इंच से 5 फीट 8 इंच से कम को 1 अंक, 5 फीट 8 इंच और 5 फीट 9 इंच से कम को 2 अंक, 5 फीट 9 इंच से 5 फीट 10 इंच से कम को 3 अंक, 5 फीट 10 इंच से 5 फीट 11 इंच से कम को 4 अंक, 5 फीट 11 इंच से 6 फीट से कम को 5 अंक और 6 फीट और उससे ऊपर को 6 अंक मिलेंगे। 

NCC के मिलेंगे अंक

पुलिस भर्ती में एनसीसी प्रमाणपत्र के अंक मिलेंगे। ए सर्टिफिकेट वाले को 1 अंक, बी सर्टिफिकेट वाले को 2 अंक और सी सर्टिफिकेट वाले को 4 अंक मिलेंगे। यदि किसी अभ्यर्थी के पास सभी प्रमाणपत्र होंगे तो उसे 4 अंक दिए जाएंगे।

सरकारी नौकरियों से जुड़ी जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel से जुड़ना न भूलें लिंक नीचे दिया गया है:

Important Links

Join Telegram 🔥Click Here
Join WhatsApp GroupClick Here
Download Official Notification PDFClick Here
Read more related articlesHP Patwari Recruitment 2024 Syllabus, Qualification, Age Limit, Apply Online

Admin

Prabhat Chauhan, founder of SarkariJobsbharti.in, leverages his background in Political Science and Economics to provide insightful guidance for navigating government job opportunities in India.

Leave a Comment