HP Govt Job Recruitment 2024: शुक्रवार को विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लाख रोजगार हर साल देने की बात की है। रोजगार केवल सरकारी नौकरी ही नहीं होता।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विभिन्न श्रेणियों के 20 हजार पद भरने के लिए इसी माह विज्ञापन जारी होंगे। सरकार 2,500 नियुक्तियां कर चुकी हैं। अप्रैल में इन भर्तियों के नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भर्ती आयोग का मजबूत आधारभूत ढांचा बनाने में समय लग रहा है। जल्द प्रदेश में कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं होंगी। लोकसेवा आयोग भी भर्तियां कर रहा है।
नया आयोग शुरू होते ही लोकसेवा आयोग से भर्ती प्रक्रियाओं को हमीरपुर आयोग में शिफ्ट कर दिया जाएगा। भाजपा विधायक राकेश जम्वाल ने प्रश्नकाल के दौरान सानन कमेटी की सिफारिशों और भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का मामला उठाया। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला हजारों युवाओं के भविष्य से जुड़ा है।
Trending
पेपर लीक जैसा भ्रष्टाचार दोबारा से न हो – CM Sukhu | HP Govt Job Recruitment 2024
26 दिसंबर, 2022 को यह मामला उनके ध्यान में आया था कि आयोग में पेपर लीक हो रहे हैं। जब इसकी विजिलेंस जांच की गई तो पता चला कि यह गोरखधंधा कई सालों से चल रहा है। जो योग्य नहीं थे, वे पेपर लीक करवाकर चुने गए। युवाओं को इस धोखे से बचाने के लिए आयोग को भंग कर सेवानिवृत्त अधिकारी दीपक सानन की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है।
Also read: HP Police Constable Recruitment 2024: 1,226 पदों के लिए भर्ती, लोक सेवा आयोग को संस्तुति भेजी गई
इस कमेटी को तीन माह में अपनी रिपोर्ट देने को कहा था, लेकिन जब कमेटी की बैठकें हुईं तो नए सिरे से भर्ती एवं पदोन्नति नियम फाइनल करने से लेकर कई अन्य औपचारिकता पूरी करने में समय लगा। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती की परीक्षा भी राज्य लोकसेवा आयोग ही करवाएगा। शारीरिक परीक्षा पुलिस करवाएगी। नए भर्ती आयोग में परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और प्रश्नपत्र भी कंप्यूटर पर ही सेट होंगे। पेपर लीक जैसा भ्रष्टाचार दोबारा से न हो, यह सुनिश्चित किया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश की सभी सरकारी नौकरियों से जुड़ी जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel से जुड़ना ना भूलें! लिंक नीचे दिया गया है:
Important Links HP Govt Job Recruitment 2024
Join Telegram 🔥 | Click Here |
Join WhatsApp Group | Click Here |
Read more related articles | HSSC Police Constable Recruitment 2024: Apply Online, Salary, Educational Requirements – All details |
Also read:
- SBI Clerk 2025 Examination : Tentative Dates and Schedule are Out!
- RRB Group D Recruitment 2025 : Salary, Exam Pattern, Eligibility – All Details Here!
- Bihar Gram Kachahari Sachiv Vacancy 2025: ग्रामीण न्याय प्रणाली में करने का बेहतरीन मौका!
- IBPS Exam Calendar 2025 PDF Released : Check All the Details Now!
- Air Force Agniveer Recruitment 2025 : आवेदन प्रक्रिया शुरू, 27 जनवरी तक करें आवेदन!
Source – Amar Ujala