हिमाचल प्रदेश में कांस्टेबल के 1,226 पदों पर भर्ती शुरू

By Admin

Published on:

Follow Us

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांस्टेबल के 1,226 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) के माध्यम से होगी। पुलिस मुख्यालय ने इस भर्ती के नियम बना लिए थे, लेकिन प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के कारण प्रक्रिया रुक गई थी। सरकार ने अब इन नियमों की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसमें महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा, जो पहले 25 फीसदी था।

HP Police Constable Recruitment 2024 1226 Posts All details in Hindi

भर्ती पदों का विवरण

भर्ती में 818 पद पुरुष कांस्टेबल, 351 पद महिला कांस्टेबल और 57 पद पुरुष चालकों के लिए हैं। ये सभी तृतीय श्रेणी के पद सीधी भर्ती के तहत हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे।

पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लिखित परीक्षा आयोग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। ये पद संबंधित जिला के जनसंख्या अनुपात और आरक्षण रोस्टर के अनुसार भरे जाएंगे।

जिला वार पदों का बंटवारा

बिलासपुर: 46 पद पुरुष कांस्टेबल, 19 पद महिला कांस्टेबल, 3 पद चालक।

चंबा: 62 पद पुरुष कांस्टेबल, 27 पद महिला कांस्टेबल, 4 पद चालक।

हमीरपुर: 54 पद पुरुष कांस्टेबल, 23 पद महिला कांस्टेबल, 4 पद चालक।

कांगड़ा: 180 पद पुरुष कांस्टेबल, 77 पद महिला कांस्टेबल, 12 पद चालक।

किन्नौर: 10 पद पुरुष कांस्टेबल, 4 पद महिला कांस्टेबल, 1 पद चालक।

कुल्लू: 52 पद पुरुष कांस्टेबल, 22 पद महिला कांस्टेबल, 4 पद चालक।

लाहौल-स्पीति: 4 पद पुरुष कांस्टेबल, 2 पद महिला कांस्टेबल।

मंडी: 119 पद पुरुष कांस्टेबल, 51 पद महिला कांस्टेबल, 8 पद चालक।

शिमला: 97 पद पुरुष कांस्टेबल, 42 पद महिला कांस्टेबल, 7 पद चालक।

सिरमौर: 63 पद पुरुष कांस्टेबल, 27 पद महिला कांस्टेबल, 5 पद चालक।

सोलन: 69 पद पुरुष कांस्टेबल, 30 पद महिला कांस्टेबल, 5 पद चालक।

ऊना: 62 पद पुरुष कांस्टेबल, 27 पद महिला कांस्टेबल, 4 पद चालक।

हिमाचल प्रदेश की समस्त नौकरियों से जुड़ी जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel से जुड़ना ना भूलें! लिंक नीचे दिया गया है:

भर्ती प्रक्रिया में विवाद

पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा विवादों में रही थी। लिखित परीक्षा का पेपर लीक हो गया था, जिसके बाद भाजपा सरकार ने इसकी जांच सीबीआई को सौंपी थी। अब तक सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।

यह नई भर्ती प्रक्रिया पारदर्शिता सुनिश्चित करने और पुराने विवादों से बचने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

Important Links

Join TelegramClick Here
Join WhatsApp GroupClick Here
Official Websitewww.hppsc.hp.gov.in
Read more related articlesHP Police Constable Recruitment 2024: 1,226 पदों के लिए भर्ती, लोक सेवा आयोग को संस्तुति भेजी गई

Courtesy – Amar Ujala

Admin

Prabhat Chauhan, founder of SarkariJobsbharti.in, leverages his background in Political Science and Economics to provide insightful guidance for navigating government job opportunities in India.

Leave a Comment